भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता नयाल का भव्य स्वागत
रायवाला। होशियारी माता मंदिर, प्रतीतनगर में भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता नयाल का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीना बग्वाल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ममता नयाल ने महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने VB जी राम जी -‘विकसित भारत : गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि अब प्रति ग्रामीण परिवार 100 दिन के बजाय 125 दिन रोजगार मिलेगा। साथ ही योजना में पानी सुरक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और जलवायु लचीलापन जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही ममता नयाल ने महिलाओं को सोशल मीडिया के जिम्मेदार और समझदारी पूर्ण उपयोग को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी, अफवाह या किसी के बहकावे में न आएं और सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर, सत्यापित जानकारी के आधार पर ही करें।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी एक-दूसरे तक पहुंचाएं और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं। महिला मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर सुरेंद्र बिष्ट, राजेश जुगलान, बलविंदर, सतपाल सैनी, गणेश रावत, ऋषिराम शर्मा, लक्ष्मी गुरुंग, सरस्वती अधिकारी, अनीता भट्ट, उमा जोशी, लीला शर्मा, कमला अधिकारी, उषा बिजलवान, शशि, राखी, सरोज पोखरियाल, मंजू, कमलेश भंडारी, बबीता रावत, बबीता कमल, शोभा बडोला, सुषमा चमोली, प्यारी देवी, लक्ष्मी कुकरेती, बीना देवी, सपना गोसाईं, कुम्भना, सुरेश कुकसाल, रमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
