VLCC वेल साइंस की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
VLCC वेल साइंस की ओर से छिद्दरवाला में एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार वात, पित्त और कफ प्रकृति के आधार पर व्यक्ति स्वयं को कैसे स्वस्थ रख सकता है, इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में हेल्थ एक्सपर्ट, वेलनेस कोच एवं लेखक अमिताभ वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में दैनिक जीवनशैली, संतुलित खानपान और मानसिक संतुलन को बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी बताते हुए लोगों को सरल व प्रभावी स्वास्थ्य टिप्स दिए।
इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन महावीर कैंतुरा, गौरव जठूड़ी एवं कैलाश कुड़ियाल की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोकुल रमोला, ग्राम प्रधान चक्जोगी मोहर सिंह असवाल, ग्राम प्रधान जोगीवाला शैलेन्द्र रांगान, बर्फ सिंह पोखरियाल, शोबन सिंह कैंतुरा, पंकज पोखरियाल, धनराज रावत, बृजेश विश्नोई, रमेश चंद्र नैथानी, संगीता असवाल, सुशीला नेगी, सोनम कैंतुरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
