ऋषिकेश में हिमांशु कश्यप का स्वागत, बने युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पद पर हिमांशु कश्यप की नियुक्ति के उपलक्ष्य में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने अपने कार्यालय में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और हिमांशु कश्यप जैसे ऊर्जावान, कर्मठ एवं जुझारू युवा के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमांशु कश्यप अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए युवाओं की आवाज को बुलंद करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश और देश को ऐसे समर्पित युवाओं की आवश्यकता है, जो समाजहित में कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहें।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कांग्रेस नेतृत्व एवं जयेंद्र रमोला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में गौरव यादव, अमित जाटव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, उदित झा, मानव रावत, अश्मित यादव, मिंटू शर्मा, योगेश बर्थवाल, सूरज कुशवाह, विपिन नेगी, राहुल कुमार, अभिनव नेगी, आदित्य कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad