आशुतोष कोठारी के समर्थन में ऋषिकेश की सड़कों पर उतरे HKP कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

हिमालय से प्रेरणा, क्रांति से निर्माण” के संदेश के साथ ऋषिकेश पहुंची यात्रा

ऋषिकेश, 9 जून। हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) की बहुप्रतीक्षित “पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” सोमवार को पहाड़ों से उतरकर योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। यात्रा के ऋषिकेश पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और ऋषिकेश विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी एडवोकेट आशुतोष कोठारी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य रोड शो निकाला गया।

रोड शो गीतानगर से शुरू होकर काले की ढाल, बनखंडी, त्रिवेणी घाट होते हुए पूरे बाजार क्षेत्र से गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने हिमालय क्रांति पार्टी और प्रत्याशी आशुतोष कोठारी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए जनता से संवाद स्थापित किया।

यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं यात्रा संयोजक डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुसाईं भी मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी का उद्देश्य पहाड़ और मैदान के बीच विकास की खाई को समाप्त करना है। उन्होंने “हिमालय से प्रेरणा, क्रांति से निर्माण” के संदेश के साथ ऋषिकेश की ट्रैफिक समस्या, रोजगार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा इन मांगों को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देहरादून पूजा चमोली, जिला अध्यक्ष टिहरी अनूप बसलियाल, जिला महासचिव पौड़ी पपेंद्र सिंह रावत, ध्रुव सिंह भंडारी, मोहन सिंह, अशोक कुमार, राम दत्त, अभिषेक घनशाला, पंकज बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि ऋषिकेश की जनता की आवाज को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा और पहाड़ के स्वाभिमान तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

— संवाददाता

Ad