ऋषिकेश छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय वैभव रावत का दबदबा, ABVP प्रत्याशी को 43 वोट से दी शिकस्त

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत ने जीत दर्ज की है। वैभव रावत को 1042 वोट मिले, जबकि एबीवीपी प्रत्याशी प्रियांशु कुमाई को 999 वोट प्राप्त हुए। इस तरह वैभव रावत ने 43 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव परिणाम में अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर निकिता प्रजापति 1086 वोट प्राप्त कर निर्वाचित हुईं, जबकि सचिव पद पर रेखा बन्दोलिया ने 1276 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

सहसचिव पद पर कशिश राजपूत 1118 वोट के साथ निर्वाचित हुईं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अंजली कोठियाल निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुनाल नेगी को 876 वोट मिले और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वी ओम जायसवाल को 295 तथा प्रिंस को 855 वोट मिले।

छात्रसंघ चुनाव परिणाम के बाद परिसर में छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों ने छात्रों की समस्याओं और परिसर के विकास को लेकर काम करने की बात कही।

Ad