श्री सत्य साईं हॉस्पिटल रायवाला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस
रायवाला : श्री सत्य साईं हॉस्पिटल, रायवाला में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ ने नर्सिंग कर्मियों के समर्पण, सेवा भावना और योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करती हैं। उनके बिना किसी भी स्वास्थ्य संस्था की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।
