महिला मोर्चा रायवाला मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
रायवाला : भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा रायवाला मंडल की परिचय बैठक आज रायवाला में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में महिला मोर्चा रायवाला मंडल के नव नियुक्त समस्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने महिला शक्ति को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रतिक कालिया शर्मा, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा रायवाला मंडल अध्यक्ष बीना बंगवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री निर्मला उनियाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुजी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश सिंह रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, आईटी सहसंयोजक बलविंदर सिंह, गोपाल रावत, अजय साहू, महामंत्री अनीता भट्ट तथा रेखा अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रेखा शर्मा महामंत्री ,कमलेश भंडारी उपाध्यक्ष ,पूनम सूरी उपाध्यक्ष ,अनीता पवार उपाध्यक्ष ,लक्ष्मी डंगवाल मंत्री, आरती असवाल ,रश्मि कश्यप मंत्री ,सरस्वती कोषाध्यक्ष ,रीना चौहान सोशल मीडिया ,संयोजक गीता थापा ,आईटी संयोजक अनीता रणकोटी, उमा जोशी ,राम कुशल ,रीता ,सीमा पवार,आरती बिष्ट, सरिता, सुषमा तिवारी कार्य समिति सदस्य रहे।
अंत में महिला मोर्चा पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संदेश दिया गया।
