किसाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को मिली नई गति, छह राज्यों ने जताई सहमति

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने यमुना नदी पर प्रस्तावित किसाऊ मल्टीपर्पज़ डैम परियोजना पर सहमति व्यक्त की। बैठक में परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।किसाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के पूर्ण होने से उत्तराखंड सहित छह राज्यों को पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। इसके अलावा परियोजना से जल संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण और विद्युत उत्पादन में भी महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है।

बैठक में सभी राज्यों ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय और सहयोग पर जोर दिया। केंद्र सरकार ने भी परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह परियोजना यमुना बेसिन क्षेत्र में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Ad