बसंत उत्सव बेबी शो में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी मुस्कान, 40 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: ऋषिकेश में आयोजित बसंत उत्सव बेबी शो उत्साह, उल्लास और बच्चों की किलकारियों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. आनंद सिंह राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रख्यात चिकित्सकों डॉ. नरेंद्र रतूड़ी, डॉ. विनीता पुरी, डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ. रोहित उपाध्याय ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अभिभावकों को आवश्यक परामर्श भी दिया।

बेबी शो प्रतियोगिता में लगभग 40 से 45 बच्चों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया, जिसमें बच्चों की सेहत, प्रस्तुति और आत्मविश्वास को ध्यान में रखते हुए निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन किया गया।

प्रथम स्थान समृद्धि राय चौधरी ने प्राप्त किया, जबकि वीर उनियाल द्वितीय और देवांश मित्तल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अनंत प्रजापति और परी वर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। अंशिका साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का मन मोह लिया। अतिक्ष गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि विधि तायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शशिका सक्सेना को चतुर्थ और सार्थक राय चौधरी को पंचम स्थान का पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेला संयोजक दीप शर्मा, विनय उनियाल, तथा संयोजक यमुना प्रसाद त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर रंजन अंथवाल, सुशीला, महेश, सोनिया, अंजु रस्तोगी, मंजू बडोला, अजय कुमार, विकास नेगी, प्रवीण रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।बेबी शो के माध्यम से न केवल बच्चों की प्रतिभा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि बसंत उत्सव का यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण भी है।

Ad