ऋषिकेश में राज्य निर्माण सेनानियों की आवश्यक बैठक आयोजित
ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर स्थित राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में आहूत की गई। बैठक में प्रदेश एवं स्थानीय स्तर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान राज्य निर्माण सेनानियों के चिन्हीकरण, एक समान पेंशन व्यवस्था लागू करने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान देने वाले सभी सेनानियों को समान सम्मान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस संबंध में सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई गई।
बैठक के उपरांत होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सभी राज्य निर्माण सेनानियों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और राज्य निर्माण आंदोलन की एकजुटता को पुनः दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में राज्य निर्माण सेनानी सोना खारोला, जो कांग्रेस नेता राजपाल खारोला की माता थीं, के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनों ने भगवान बद्री विशाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
बैठक में मुख्य रूप से राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष डी.एस. गुसाईं, गंभीर मेवाड़, चंदन सिंह पवार, बलवीर सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह चौहान, रमेश रतूड़ी, रूकम सिंह पोखरियाल, सितार सिंह बिष्ट, राजेंद्र कोठारी, प्रेम सिंह रावत, हरि सिंह नेगी, विशंभर दत्त डोभाल, बृजेश डोभाल, मायाराम उनियाल, बेताल सिंह धनाई, महादेव रागड़, कुसुम लता शर्मा, उर्मिला डबराल, शीला ध्यानी, प्रेमा नेगी, जयंती नेगी, पूर्ण राणा, कमला रौतेला, कमला पोखरियाल, सत्तो रागड़, सुशील राणा, चैता कंडवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता कुसुम लता शर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन गंभीर मेवाड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
