ऋषिकेश में NEET परीक्षा लीक मामले पर NSUI का प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

ऋषिकेश में NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। NSUI के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में हुई लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान हिमांशु जाटव और भारतीय युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनका कहना था कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। छात्रों की मेहनत सरकार की लापरवाही की वजह से प्रभावित हो रही है और युवाओं का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है।

पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस सौरभ वर्मा और जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेह ने कहा कि परीक्षा लीक ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक रूप से परेशान किया है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में छात्रसंघ महासचिव अभिषेक त्रिसूलिया सहित मानव रावत, उदित झा, दीपक साहनी, प्रियांशु रावत, रेहान बंदोलिया, ईशान, भव्य और सुजल थापा समेत कई छात्र मौजूद रहे।

Ad