गंगा तट पर रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
ऋषिकेश। वसुंधरा संस्था और ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
तेजी से घटती हरियाली और बढ़ते प्रदूषण के बीच पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक जरूरी उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना है। ट्रस्ट और संस्था की महिला सदस्य मौजूद रही।ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा हम सबको एक-एक पौधा लगाना चाहिए तथा समय-समय पर उसकी निगरानी करनी चाहिए। विश्व मे बढ़ते प्रदूषण और कटते जंगलो के कारण ही अब दुनियाभर में पर्यावरण सुधार पर चर्चा और बड़े-बड़े कॉन्फ्रेंसों का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षित जीवन के लिए अधिकाधिक पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है।
मुख्य रूप से मुख्य रूप से गंगा आरती में डॉ. ज्योति शर्मा, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, पूनम रावत, बंदना नेगी, गायत्री देवी, प्रमिला, आदि
