भीषण गर्मी में गौ सेवा का संकल्प, ऋषिकेश में निरंतर चल रही जल और भोजन सेवा

खबर शेयर करें -

श्री राम गौ धाम सेवा समिति ने लोगों से की अपील, प्यास से बेहाल गौमाताओं के लिए रखें पानी

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के प्रथम द्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश में भीषण गर्मी के बीच गौ सेवा का अभियान लगातार जारी है। श्री राम गो धाम सेवा समिति की ओर से तपोवन, ढालवाला, गुमानीवाला, आईडीपीएल, बापूग्राम और मीरानगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में गौमाताओं के लिए जल और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

गौ सेवक जगदीश भट्ट ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण कई स्थानों पर गौमाताएं पानी की कमी से परेशान हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर पानी की टंकी या टब अवश्य रखें, ताकि प्यास से बेहाल गौवंश को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है और समाज को इस दिशा में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। समिति लगातार सड़कों और विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर गौमाताओं को पानी और भोजन उपलब्ध करा रही है।

समिति ने लोगों से आह्वान किया कि गर्मी के इस मौसम में मानवता और संवेदनशीलता दिखाते हुए गौमाताओं की सेवा के लिए आगे आएं।

Ad