चारधाम यात्रा में सख्ती: निजी वाहनों के व्यवसायिक उपयोग पर 4 वाहन सीज़

खबर शेयर करें -

भद्रकाली NH-34 पर परिवहन विभाग का अभियान, 12 चालान भी किए गए

टिहरी गढ़वाल, 15 मई। चारधाम यात्रा के सुरक्षित और सुचारु संचालन को लेकर परिवहन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भद्रकाली NH-34 पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग किए जाने के मामले में 2 वाहनों को सीज़ किया गया। वहीं अन्य परिवहन नियमों के उल्लंघन पर 2 और वाहन सीज़ किए गए। इसके अलावा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 12 चालान भी किए गए।प्रवर्तन कार्रवाई में अनंतराम रावत, अर्जुन सिंह सहायक प्रवर्तन निरीक्षक, रोहन, विपिन और सुशील परिवहन आरक्षी मौजूद रहे।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र राज ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग न करें और केवल अधिकृत सार्वजनिक सेवा वाहनों का ही प्रयोग करें, ताकि चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

Ad