टिहरी: ADM शैलेन्द्र नेगी वाहन छोड़ पैदल पहुंचे कार्यालय
ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिया प्रेरणादायक संदेश
टिहरी। प्रधानमंत्री के हालिया संबोधन के बाद ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में नई सोच देखने को मिल रही है। इसी क्रम में टिहरी के अपर जिलाधिकारी (ADM) शैलेन्द्र नेगी ने एक सराहनीय पहल करते हुए सरकारी वाहन का उपयोग छोड़ पैदल कार्यालय पहुंचकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
पूर्व में ऋषिकेश में एसडीएम और नगर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके ADM शैलेन्द्र नेगी की इस पहल की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत को कम करना समय की आवश्यकता है और इसकी शुरुआत हर व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी।
ADM शैलेन्द्र नेगी ने कहा कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलने या साइकिल का उपयोग करने से न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा।
उनकी इस पहल को लोगों ने प्रेरणादायक बताया है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी सादगी और जागरूकता की सराहना कर रहे हैं।
