टिहरी में कई तहसीलों में बारिश, अधिकांश क्षेत्रों में बादल; आपदा स्थिति सामान्य

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल। जनपद में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 की सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से प्रातः 6:30 बजे जारी तहसीलवार मौसम सूचना के अनुसार जिले की कई तहसीलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे।

सदर और कंडीसौड़ तहसील में मध्यम वर्षा हुई। वहीं जाखणीधार, प्रतापनगर, धनोल्टी, नैनबाग, कीर्तिनगर और उपतहसील मदननेगी में हल्की बारिश दर्ज की गई।घनसाली, बालगंगा, देवप्रयाग, गजा, नरेंद्रनगर और उपतहसील पावकी देवी में बादल छाए रहने की सूचना है।

आपदा की स्थिति सामान्यजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार तहसीलों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जनपद में फिलहाल आपदा संबंधी स्थिति सामान्य है। प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा नुकसान की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम को दें।

जिला आपदा कंट्रोल रूम,

टिहरी गढ़वाल: ☎️ 01376-234793 | 01376-233433📱 9456533332 | 8126268098📱 7465809009 | 7983340807

टोल फ्री: 1077

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • प्रशासन का सहयोग करें।

Ad