“कदम सलामत, कल सलामत” के संदेश के साथ अंग-विच्छेदन मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बढ़ रहे कदम: सुबोध उनियाल

खबर शेयर करें -

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में आयोजित Uttarakhand Vascular Summit 2026 के अंतर्गत “पुनः जीवन” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने देशभर से पहुंचे चिकित्सकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों से संवाद कर संवहनी रोगों के उपचार और अंग-विच्छेदन की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि “कदम सलामत, कल सलामत” महज एक संदेश नहीं, बल्कि लोगों को संवहनी रोगों के प्रति जागरूक करने और समय रहते उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर परिस्थितियों को टाला जा सकता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं विशेषज्ञ सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड को अंग-विच्छेदन मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार, चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों के सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे आयोजन चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने के साथ प्रदेश में बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

उन्होंने Uttarakhand Vascular Summit 2026 के आयोजन के लिए आयोजकों एवं देशभर से पहुंचे चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संवहनी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आधुनिक उपचार को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

#UttarakhandVascularSummit2026 #SubodhUniyal #VascularHealth #AmputationFreeUttarakhand #HealthAwareness #Uttarakhand #Dehradun #KadamSalamatKalSalamat

Ad