राष्ट्रीय स्तर पर चमका ऋषिकेश, शर्मा कैटरर्स को मिला ‘बेस्ट कैटरर्स इन ऋषिकेश’ अवार्ड

खबर शेयर करें -

रायवाला। ऋषिकेश के शर्मा कैटरर्स एंड इवेंट प्लानर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित होटल हॉलिडे इन में आयोजित इंडियाज मोस्ट प्रॉमिसिंग कुलिनरी एंड कैटरिंग अवार्ड्स-2026 में शर्मा कैटरर्स को ‘बेस्ट कैटरर्स इन ऋषिकेश’ के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान मशहूर सेलिब्रिटी शेफ एवं पद्मश्री से सम्मानित संजीव कपूर ने प्रदान किया।

मेरिट अवार्ड्स एंड मार्केट रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस समारोह में देशभर से कैटरिंग और कुलिनरी क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए केवल तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिसमें ऋषिकेश के शर्मा कैटरर्स एंड इवेंट प्लानर को भी स्थान मिला।

सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्थान के संचालक अतुल शर्मा ने कहा कि कैटरिंग सिर्फ भोजन तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के शुभ अवसरों को यादगार बनाने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम की मेहनत, स्टाफ के समर्पण और ग्राहकों के विश्वास को दिया।

अतुल शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता भगवान शर्मा के आशीर्वाद को भी दिया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों ने जिस विश्वास के साथ अपने पारिवारिक आयोजनों की जिम्मेदारी शर्मा कैटरर्स को सौंपी, उसी विश्वास ने संस्थान को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि पद्मश्री शेफ संजीव कपूर के हाथों मिला यह सम्मान सिर्फ शर्मा कैटरर्स का नहीं, बल्कि पूरे ऋषिकेश के लिए गौरव की बात है। संस्थान भविष्य में भी गुणवत्ता, स्वाद और बेहतर सेवा के माध्यम से अपनी पहचान को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।सम्मान मिलने पर स्थानीय व्यवसायियों और गणमान्य लोगों ने शर्मा कैटरर्स एंड इवेंट प्लानर की पूरी टीम को बधाई दी।

Ad