खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र में जल उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल संस्थान द्वारा एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्षद संध्या बिष्ट गोयल एवं सामाजिक कार्यकर्ता एकांत गोयल ने बताया कि यह कैंप 22 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हटवाल पार्क, गंगानगर में आयोजित होगा।उन्होंने बताया कि इस कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वे मौके पर ही अपने पानी के बिल आसानी से जमा कर सकेंगे। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के बिल अधिक बकाया हैं, उन्हें इस कैंप के दौरान विशेष छूट का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने लंबित बिलों का निस्तारण करें। उनका कहना है कि इस प्रकार के कैंप से उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया जा सकेगा। जल संस्थान की इस पहल को क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे बिल भुगतान प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जा रहा है।

Ad