उत्तराखंड विधानसभा के विधायकों के कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण
देहरादून: वर्ष 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद आज ही के दिन सभी निर्वाचित विधायकगण सदन में पहुँचे थे। लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पड़ाव को आज चार वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के अपने संकल्प को दोहराया।पिछले चार वर्षों में प्रदेश के विकास, जनकल्याण और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य किए गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है।
इस दौरान प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कार्य करते हुए विकास की गति को तेज करने का प्रयास किया। लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए यह यात्रा निरंतर जारी है।चार वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर पर सभी माननीय विधायकगणों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी गई। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जनता के सहयोग और विश्वास से ही जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सफल हो पाए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश की जनता की सेवा के लिए इसी समर्पण और निष्ठा के साथ आगे भी कार्य करते रहें। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पुनः जीत दर्ज कर प्रदेश की सेवा का अवसर प्राप्त करेगी।
