खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवा और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता चंदन नारायण सिंह पर भरोसा जताया है। उन्हें भाजपा के मुख्य संगठन में जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चंदन नारायण सिंह इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने युवाओं को जोड़ते हुए एक अनुशासित और समर्पित टीम तैयार की, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली। उनकी सक्रिय कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चंदन नारायण की संगठन क्षमता और उनके साथ जुड़े युवाओं का बड़ा नेटवर्क अब भाजपा के मुख्य संगठन को नई ऊर्जा देगा। उनका प्रभाव और नेतृत्व कौशल जिले में पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभा सकता है।

जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अपनी नई टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह टीम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी नई दिशा देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी मिलकर पार्टी को जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।इस नियुक्ति के बाद जिले में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और आम जनता ने चंदन नारायण सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Ad