“न गंदगी करेंगे, न गंदगी करने देंगे” स्वच्छ प्रतीतनगर के संकल्प के साथ जनप्रतिनिधियों ने ली स्वच्छता की शपथ।

खबर शेयर करें -

रायवाला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान के नेतृत्व में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए क्षेत्र को साफ-सुथरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान राजेश जुमलान ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा दें।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ लेते हुए गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad