एसएमआर पैरामेडिकल आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
ऋषिकेश। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएमआर पैरामेडिकल आयुर्वेदिक कॉलेज, खैरीखुर्द, नेपालीफार्म में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

कॉलेज के संस्थापक अजय प्रकाश ने कहा कि पौधे केवल लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी की जानी चाहिए ताकि वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। अंत में सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ पूजा बंगवाल, योगाचार्य दीक्षा , मानसी सेमवाल, निधि , विक्रम, अभिषेक, वैभव, गौरव, पायल , शिवानी, आदित्य एवं अन्य मौजूद रहे।
