आने वाली पीढ़ियों के लिए जैव विविधता संरक्षण जरूरी: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ के माध्यम से प्रदेशवासियों को प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रकृति को एक जिज्ञासु विद्यार्थी की तरह समझने और उसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि जैव विविधता पृथ्वी की अमूल्य धरोहर है, जिसकी रक्षा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
