ऋषिकेश-तपोवन घूमने आए राजस्थान के युवक की गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: राजस्थान निवासी युवक श्याम अपने माता-पिता के साथ ऋषिकेश-तपोवन घूमने आया था। भ्रमण के दौरान गंगा नदी में स्नान करते समय वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और तलाश अभियान चलाया गया।

श्याम की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ad