ऋषिकेश मंडी समिति में घूसखोरी के आरोप, विरोध में टावर पर चढ़ा युवक; मौके पर पुलिस-प्रशासन

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति में अधिकारियों की कार्यप्रणाली और कथित घूसखोरी से आहत होकर एक युवक के टावर पर चढ़ जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ने मंडी समिति के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि लगातार हो रही अनियमतताओं और उत्पीड़न से तंग आकर उसे यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम टावर पर चढ़े युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और उसे समझा-बुझाकर शांत कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद मंडी समिति परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Ad