भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर 14वीं JWG बैठक शुरू

खबर शेयर करें -

देहरादून। भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर 14वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की दो दिवसीय बैठक आज से देहरादून में शुरू हो गई है। 20 और 21 अगस्त तक चलने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की जा रही है।

पौसुमी बसु, संयुक्त सचिव गृहमंत्रालय, भारत

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।

आनंद काफ्ले, संयुक्त सचिव, गृहमंत्रालय, नेपाल

बैठक का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा दोनों देशों के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर साझा रणनीति पर चर्चा करना है।

Ad