रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, 19 वर्षीय युवक गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून : देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने 19 वर्षीय युवक भव्य कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भव्य गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके चेहरे की कई हड्डियां टूट गईं।

घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दो बड़े ऑपरेशन करने पड़े। फिलहाल उसका उपचार जारी है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad