प्रगति विहार वियाना हेल्थ क्लब में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रगति विहार स्थित वियाना हेल्थ क्लब परिवार की ओर से विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राकेश सिंह मियां ने कहा कि स्वस्थ शरीर और निरोगी जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं योग करें और समाज में अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करें, जिससे स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके ।

Ad