सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी जोर बोले मुख्यमंत्री धामी

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इस क्षेत्र में नए अवसर सृजित करने की बात कही।

धामी ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जा सके।

Ad