डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने सतपाल महाराज का जताया आभार

खबर शेयर करें -

डोईवाला: डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह को  प्रदेश ब्लॉक प्रमुखों के अधिकारो को बढ़ाने के लिए प्रदेश लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवम् संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है ।

ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा पंचायतों को सशक्त करने के लिए मंत्री सतपाल महाराज के उठाएं कदम मील के पत्थर साबित होंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस निर्णय के अनुसार अब ब्लॉक प्रमुखों को विकासखंड अधिकारी की एसीआर लिखने का अधिकार होगा। पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय स्थापित करने की घोषणा योग्य कदम है। प्रत्येक क्षेत्र  पंचायत प्रमुख को निजी सहायक के रूप में शासकीय कार्यों  के निर्वहन के लिए डांटा एंट्री ऑपरेटर मुहैया कराने से विकास में तेजी आएगी।