देवभूमि की प्रतिभाओं को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक द्वारा आयोजित देवभूमि उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली देवभूमि की प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में यूकेपीएससी–2024 में पीसीएस चयनित मीनाक्षी भाटिया (उपजिलाधिकारी), शताक्षी शर्मा (पुलिस उपाधीक्षक), अंजली नेगी एवं नैना अग्रवाल (राज्य कर अधिकारी), चिकित्साधिकारी पद पर चयनित डॉ. संजय नेगी, एनसीसी में सेकेंड ऑफिसर बने राजेश चंद्रा, टीवी रियलिटी शो हँसेल 5 की फाइनलिस्ट अनुष्का बडुवाल, लगातार 15 बार इंडियन मेमोरी चैंपियन बने प्रतीक यादव, विश्व हैंडबॉल प्रतियोगिता (स्पेन) के लिए भारतीय टीम में चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी साक्षी चौहान, राष्ट्रीय रजत पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी वैष्णवी पुंडीर तथा राष्ट्रीय जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ी चिराग गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर सभी प्रतिभाओं के अभिभावकों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं परिश्रम, अनुशासन और संकल्प के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को नई प्रेरणा देते हैं तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रोटेरियन डॉ. राजे नेगी ने किया। समारोह में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, रोटरी क्लासिक के संस्थापक राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष संजय सकलानी, सचिव विजय रावत, कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता सहित संतोष कुकरेती,अजय बहुगुणा सौरव वर्मा, सौरव शर्मा, हिमांशु जाटव, अमित जायसवाल एवं बी.पी. भारद्वाज, सरोप पुंडीर,विनोद अग्रवाल, लीला शर्मा, निर्मला नेगी, दिव्याक्षी शर्मा,सूर्य प्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रोटरी ऋषिकेश क्लासिक ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया।

Ad