उत्तराखंड के लिए शोक और गर्व का दिन, दो वीर सपूतों ने देश के लिए दिया बलिदान

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के लिए यह दिन शोक और गर्व दोनों भावनाओं से भरा रहा। शोक इसलिए कि राज्य ने अपने दो वीर सपूतों को खो दिया, और गर्व इसलिए कि इन दोनों जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। शहीद हुए दोनों सैनिक उत्तराखंड के ही निवासी थे एक बागेश्वर जिले से और दूसरे रुद्रप्रयाग जिले से।अरुणाचल प्रदेश में तैनाती के दौरान देश सेवा करते हुए रुद्रप्रयाग जनपद निवासी, 15 गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत हवलदार रविन्द्र सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। सेना के इस जांबाज़ सपूत ने सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा अरुणाचल प्रदेश में मां भारती की सेवा करते हुए सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत, रुद्रप्रयाग निवासी 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार श्री रविन्द्र सिंह जी के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को अपने वीर जवानों पर सदैव गर्व रहेगा और उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। राज्य की देवभूमि ने एक बार फिर देश की रक्षा के लिए अपने सपूतों का सर्वोच्च त्याग देखा है, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण रखेंगी।

Ad