खबर शेयर करें -

देहरादून/ऋषिकेश : सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि कार उस समय सड़क किनारे खड़ी थी और उसमें सवार सभी पर्यटक समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad