सौंग नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 244.27 लाख की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का जताया आभार

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश, 19 अगस्त 2026। ऋषिकेश विधानसभा के साहब नगर (डांडी गांव) क्षेत्र में सौंग नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सिंचाई विभाग, उत्तराखंड को 244.27 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने तथा 144 लाख रुपये की पहली किस्त जारी होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इसी क्रम में ग्राम प्रधान भावना गुरुंग के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया।ग्राम प्रधान भावना गुरुंग ने कहा कि विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सौंग नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत होने से बरसात के दौरान नदी से होने वाले संभावित नुकसान से क्षेत्रवासियों को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है।विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सौंग नदी के किनारे बसे क्षेत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाढ़ सुरक्षा कार्यों की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि 244.27 लाख रुपये की स्वीकृति और 144 लाख रुपये की पहली किस्त जारी होना क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।इस अवसर पर उप प्रधान अमर खत्री, पंचायत सदस्य अर्जुन रावत, विशाल क्षेत्री, मायाराम पैन्यूली, शोभा रावत, सुरेंद्र रावत (पूर्व उप प्रधान), रन बहादुर, सोहन नेगी, अंबर गुरुंग, सोबन कैंतुरा सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ad