विश्व पर्यावरण दिवस पर राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, संस्थापक दर्शनलाल उनियाल, प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल, ग्राम प्रधान किशोरी लाल पैन्यूली, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा, जिला पर्यावरण संरक्षक हेमन्त गुप्ता, देवानंद सकलानी, मुनेन्द्र दत्त कोठारी एवं सविता रतूड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता शांति संदेश प्रचारक विवेक कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में जिला पर्यावरण संरक्षक हेमन्त गुप्ता तथा अंजना पंत ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम रावत के शांति संदेश को वीडियो के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अतिथियों को दिखाया गया। साथ ही उनकी पुस्तक “स्वयं की आवाज” भी अतिथियों को भेंट की गई।

वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Ad