बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026: शिवशक्ति कुमार टॉप-10 में 8वीं रैंक

खबर शेयर करें -

आरा/भोजपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के कटरियां गांव के होनहार छात्र शिवशक्ति कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में टॉप-10 सूची में 8वीं रैंक हासिल की है। शिवशक्ति ने कुल 483 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।

साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवशक्ति की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की बड़ी भूमिका रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और लगातार लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा। परिवार के सदस्यों ने भी हर संभव सहयोग देकर उनके हौसले को मजबूत किया।शिवशक्ति का सपना आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनने का है। उनका कहना है कि वे देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं और इसके लिए पूरी लगन से आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शिवशक्ति की सफलता उन छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।

Ad