ऋषिकेश में भाजपा की गढ़वाल संभाग वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत गढ़वाल संभाग की वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को ऋषिकेश स्थित श्रीसिंह सभा गुरुद्वारा, रेलवे रोड में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और वक्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना तथा संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से समाज के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। स्वागत संबोधन में प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने का व्यापक प्रयास है। उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकता है।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि यह दर्शन देश को विकास और समरसता की दिशा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीति, सिद्धांत और सरकार की उपलब्धियों को तथ्यात्मक, संतुलित और प्रभावशाली तरीके से जनता के सामने रखें।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सह-संयोजक ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन में वक्ताओं की भूमिका रीढ़ के समान होती है। उन्होंने कहा कि सही तथ्यों, सकारात्मक दृष्टिकोण और अनुशासित भाषा के माध्यम से ही समाज में विश्वास और समर्थन अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण को एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया बताते हुए कहा कि जितना अधिक कार्यकर्ता अध्ययनशील और जागरूक होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने संगठनात्मक प्रशिक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में कार्यकुशलता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया।कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विषयवार समूह चर्चा आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंपर्क की रणनीति और वैचारिक संवाद को अधिक प्रभावी बनाने पर मंथन किया गया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और संवाद कौशल को सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विषयवार समूह चर्चा आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंपर्क की रणनीति और वैचारिक संवाद को अधिक प्रभावी बनाने पर मंथन किया गया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और संवाद कौशल को सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु संगठानी, जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राजेंद्र तड़ियाल, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, ममता नयाल, कुसुम कंडवाल, अनिता ममगाईं, प्रतीक कालिया, देवदत्त शर्मा, मनीष क्षेत्री, मनोज ध्यानी, दिनेश सती, सतीश सिंह, चंद्रभान पाल, विकास तेवतिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला के समापन पर संगठन को वैचारिक और संरचनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Ad