आंगनबाड़ी केंद्र बनखंडी प्रतीतनगर में बाल मेला, खेल-खेल में बच्चों को दी गई सीख

खबर शेयर करें -

रायवाला। आनंद वन क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में ईसीसीई (Early Childhood Care and Education) दिवस के अंतर्गत बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजेश बुगलाना और उपप्रधान सुषमा नौटियाल अतिथि के रूप में पहुंचे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सहभागिता रही। बाल मेले में बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वागत फूल एवं रंगीन गुब्बारों के साथ किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

बाल मेले का उद्देश्य अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और समग्र विकास से जुड़ी जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता और उनकी गतिविधियों के माध्यम से पोषण एवं बाल विकास के महत्व पर भी जोर दिया गया।

Ad