असम चुनाव प्रचार में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

खबर शेयर करें -

गुवाहाटी/देहरादून : असम में जारी विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच विभिन्न राज्यों के नेता भी चुनावी मैदान में सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।.

यह जनसभा रंगनादी विधानसभा क्षेत्र के युवानगर में आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने सभा को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते असम में विकास, शांति और सुशासन का नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि विकास की यह गति निरंतर बनी रहे।

जोशी ने कहा कि सभा में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि असम में एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान करेगी।

जनसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की।

Ad