ऋषिकेश में गढ़ महिला उत्थान समिति की मातृशक्ति बैठक आयोजित

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : गढ़ महिला उत्थान समिति, ऋषिकेश द्वारा मातृशक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। बैठक का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जयेंद्र रमोला और हर्षपति सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मातृशक्ति ही सनातन धर्म की वास्तविक ध्वजवाहक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल परिवार की नींव होती हैं, बल्कि समाज को संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने समिति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृशक्तियों को सशक्त और जागरूक बनाना आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों को समझते हुए समाज में एक मजबूत पहचान स्थापित कर सकें।

समिति की उपाध्यक्ष संगीता राणा एवं सचिव कृष्णा रमोला ने बैठक के दौरान उपस्थित महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान महिलाओं ने अपने दैनिक जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिनमें घरेलू चुनौतियां, सामाजिक असमानता, आर्थिक कठिनाइयां और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।समिति ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी मातृशक्तियां एकजुट होकर इन चुनौतियों का सामना करेंगी और सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जाएगा।

समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि वह लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में समिति सदस्य उमा ओबेरॉय, पुष्पा देवी, भुवनेश्वरी देवी, राम पेटवाल, गीता जोशी, पार्वती पेटवाल, सत्यभामा देवी, दीपिका पटवाल, पूजा तिवारी, सरिता देवी, सुनीता चौहान, विनीता देवी, सुशीला, सुशीला देवी, पिंकी राणा, मुन्नी देवी, शांति देवी, विमला देवी, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी, प्रमिला देवी, कविता देवी, गीत देवी, रामेश्वरी देवी, पूनम देवी, सीमा देवी, अनीता चौहान, अंजू पनौती, मधु बडोनी, शांति थपलियाल, रामा देवी, सोना थपलियाल, सुषमा देवी भट्ट, पूजा देवी, दीपिका देवी, पुष्पा देवी, इमला देवी, रामप्यारी देवी, सुमन सेमवाल, पूनम पेटवाल, सुषमा, सुंदरी देवी, मनीषा, शशि, सावित्री देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Ad