खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के रायवाला मंडल में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026’ का दो दिवसीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिला प्रभारी दान सिंह रावत, ज्योति सजवान, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु संगरानी, दीप्ति भारद्वाज रावत, पंकज गुप्ता एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, अनुशासन और जनसंपर्क के महत्व पर विशेष जोर देते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने की, जबकि जिला अध्यक्ष राजपाल नेगी, मोहित शर्मा, सरदार बलविंदर सिंह, संदीप गुप्ता (पूर्व राज्य मंत्री) और सतपाल सैत्री समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।प्रशिक्षण शिविर में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, बूथ पालक गणेश रावत, मंडल महामंत्री सुंदरलाल गोड और मनोज डंगवाल, मंडल उपाध्यक्ष विनोद भट्ट, बबीता रावत, हुकम रागंड, कमला कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा मंडल मंत्री मनोज शर्मा, मनीष कुकरेती, अर्चना चौहान, प्रमोद धनाई, सोशल मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा, मीडिया प्रभारी रेनू शर्मा, विजय शर्मा और सुरेंद्र रायल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य और बीएलए-2 सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी ने संकल्प लिया।

Ad