1 अप्रैल (चैत्र पूर्णिमा) पूजा, व्रत और दान का शुभ संयोग, जानिए पंचांग
ऋषिकेश/देहरादून/नई दिल्ली: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्रद्धालु आज व्रत रखकर भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना करेंगे और दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा।
पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि आज सुबह 07:06 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो गई है। उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र शाम 04:17 बजे तक रहेगा, जिसके बाद हस्त नक्षत्र का आरंभ होगा। वृद्धि योग दोपहर 02:50 बजे तक रहेगा, इसके पश्चात ध्रुव योग प्रभावी हो जाएगा।
आज सूर्योदय सुबह 06:23 बजे और सूर्यास्त शाम 06:38 बजे होगा। वहीं चंद्रोदय शाम 06:10 बजे होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राहुकाल दोपहर 12:30 बजे से 02:02 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी गई है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन व्रत, पूजा और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। आज के दिन श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन भी शुभ फलदायी माना गया है।
