24 घंटे में बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान की संभावना
देहरादून : उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मोबाइल पर प्रसारित संदेश के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चम्पावत और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों (3000 मीटर से अधिक) में बर्फबारी और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
यह चेतावनी सेल ब्रॉडकास्ट के जरिए भेजी गई है, जिसे आपदा प्रबंधन प्रणाली की प्रभावशीलता जांचने के लिए टेस्ट मैसेज के रूप में भी साझा किया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
