मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन आज
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 25 मार्च को जन्मदिन पूरे प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में डॉ. मोहन यादव के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहीं सेवा कार्य किए गए, तो कहीं जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरित किए गए। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई।
इस दौरान पार्टी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर केक काटकर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास की उम्मीद जताई। डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर मिली शुभकामनाओं और प्रदेशभर में हुए आयोजनों ने यह स्पष्ट किया कि उनके नेतृत्व को पार्टी और आम जनता के बीच व्यापक समर्थन प्राप्त किया।
