ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में नवगठित भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान करना अत्यंत सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री निर्मला उनियाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग, जिला मंत्री रुचि जैन, जिला मंत्री निशा बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी गंगा चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य गीता मित्तल, आरती दुबे, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी जुगलान, आईटी प्रभारी रिंकी राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
