शिवपुरी में गंगा से युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: गंगा नदी में डूबे व्यक्तियों की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) का सघन सर्च अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सुबह थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के शिवपुरी स्थित यूसुफ बीच में डूबे एक युवक का शव बरामद किया गया।

SDRF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवपुरी क्षेत्र में चलाए गए खोज अभियान के दौरान युवक का शव शिवपुरी एडी के पास से बरामद किया। मृतक की पहचान राहुल चौहान (25 वर्ष) पुत्र सुभाष चौहान निवासी गदरपुर बॉर्डर, दिल्ली के रूप में हुई है।

परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त किए जाने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। SDRF अधिकारियों के अनुसार, नदी में लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए घटनास्थल से लेकर सभी संभावित क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी है।

SDRF टीम लगातार नदी के विभिन्न हिस्सों में गहन तलाशी अभियान चला रही है ताकि अन्य लापता लोगों का जल्द पता लगाया जा सके। प्रशासन ने नदी किनारे जाने वाले लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Ad