जिला युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
ऋषिकेश। जिला युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रभारी उत्कर्ष वालिया और सह प्रभारी वंदना राही मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी उत्कर्ष वालिया ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से संघर्ष की राजनीति का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार और अधिकारों से जुड़ी चुनौतियों को लेकर संगठन को मजबूती से आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसकी जमीनी पकड़ है, इसलिए युवा कांग्रेस की पहुंच गांव, कस्बे और बूथ स्तर तक बढ़ाना प्राथमिकता है।
सह प्रभारी वंदना राही ने संगठन में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जल्द ही व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।जिला अध्यक्ष गौरव भारती ने कहा कि जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेहा ने युवाओं की ऊर्जा को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही।विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को सक्रिय करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर काम करेंगे। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु कश्यप और ब्लॉक उपाध्यक्ष मयंक पाल ने संयुक्त रूप से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।बैठक में यतीश सिंह, केशव गोयल, अखिल गुड़ियाल, अर्जुन गौड़, अभिषेक वर्मा, विशाल भारती, नैतिक, आयुष थापा और साहिल थापा समेत युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, युवाओं को जोड़ने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलनात्मक रणनीति पर भी चर्चा की गई।
