बारिश भी नहीं रोक पाई खिलाड़ियों का जज्बा, DIPS ऋषिकेश में 450 विद्यार्थियों ने लगाई क्रॉस कंट्री दौड़
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (DIPS), ऋषिकेश में इंटर-हाउस क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। आईडीपीएल में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 450 छात्र-छात्राओं ने जूनियर और सीनियर वर्ग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जूनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने करीब 3 किलोमीटर, जबकि सीनियर वर्ग में 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। लगातार बारिश के बावजूद विद्यार्थियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ पूरी कर खेल भावना का परिचय दिया।
दौड़ के बाद बच्चों ने संभाली स्वच्छता की जिम्मेदारी
प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि दौड़ पूरी करने के बाद विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई भी की। बच्चों ने प्लास्टिक की बोतलों और अन्य कचरे को एकत्र कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खेल के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की यह पहल आयोजन का विशेष आकर्षण रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के कैंपस डायरेक्टर संजय कुक्साल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। पर्यावरणविद् एवं विद्यालय के सहयोगी डॉ. विनोद जुगरान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा पोखरियाल ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ दौड़ लगाई और अंतिम क्षण तक प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इन खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रथम स्थान
सीनियर बालक वर्ग:
सिद्धार्थ रावत — पवन हाउस — 22:41 मिनट
आयुष रावत — पवन हाउस
🥉 ऋषभ पुंडोरा — आकाश हाउस
सीनियर बालिका वर्ग:
🥇 वैभवी कोठियाल — पवन हाउस — 29:17 मिनट
🥈 अनिष्का राणा — आकाश हाउस
🥉 परीनीता कंडियाल — पवन हाउस
जूनियर बालक वर्ग:
🥇 सुशांत ओली — अग्नि हाउस — 12:49 मिनट
🥈 शौर्य त्रिपाठी — पवन हाउस
🥉 अन्मय — पृथ्वी हाउस
जूनियर बालिका वर्ग:
🥇 रुबिका पवार — आकाश हाउस — 16:18 मिनट
🥈 तेजस्वी — अग्नि हाउस
🥉 पिहू बिष्ट — पृथ्वी हाउस
विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में अनुशासन, सहनशक्ति, आत्मविश्वास, टीम भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।
