कीर्तिनगर में बस और टाटा सूमो की आमने-सामने टक्कर चालक घायल
कीर्तिनगर /टिहरी गढ़वाल: कीर्तिनगर क्षेत्र में एक यात्री बस और टाटा सूमो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टाटा सूमो चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित रहे।
जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 32 यात्रियों को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
